फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, भाकियू ने शुरू किया धरना

विज्ञापन
बिल्सी नगर पालिका में धरना देते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास पालिका की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा न हटाए जाने के लिए सोमवार से नगर पालिका परिषद के बाहर भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि बिल्सी नगर में गाटा संख्या 173 की सरकारी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत की जा चुकी है। फिर भी नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अवैध कब्जा को नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रवक्ता अजीत सिंह गुर्जर ने बैठक में नगर के रंजना हॉस्पिटल तिराहा से गांधी पार्क तक कई हरे-भरे पेड़ों को पालिका काटवा रहा है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की टूटी सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग भी रखी है। धरना रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। धरने पर बिजनेस फौजी, विवेक चौहान, सूरजपाल, नरेश पाल, नवाब यादव, रविंद्र सिंह, पंडित नीरज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें