बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बड़नौमी निवासी सुखलाल की जमीन पर चनी गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। मामला कोर्ट में चला, जहां से उनके पक्ष में आदेश हो गया, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी है। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर संबंधित लेपापाल व कानूनगो की जांच कराके कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जमीन से अवैध कब्जा को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
सुखलाल ने बताया है कि उसकी ताई के नाम उघैती थाना क्षेत्र के गांव चनी में जमीन थी। उनके बाद जमीन उनके चार भाइयों के नाम आई थी। जमीन पर गांव के ही चार लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। उन्होंने कोर्ट में वाद दायर किया। दो बार कोर्ट ने जमीन कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया, लेकिन आज तक जमीन से कब्जा नहीं हट सका है। उन्होंने संबंधित लेखपाल व कानूनगो पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।