सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सनाय में बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। रविवार को किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद खनन अधिकारी ने संज्ञान लिया और मौके पर पहुंच गए। अधिकारी को देख माफिया जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर भाग निकले।
गांव के लोगों का कहना है कि शाम होते ही जंगल में ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर माफिया आ जाते हैं। रात भर 50 से अधिक ट्रैक्टरों से खनन किया जा रहा है। रविवार को माफियाओं ने दिन में ही खनन शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने जेसीबी से मिट्टी भरते समय वीडियो बना लिया। उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद