फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए हो रहा अवैध खनन, लेखपाल को भगाया

विज्ञापन
कुंवरगांव के ओरंगाबाद खालसा के मंदिर के नजदीक हो रहा अवैध खनन। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम बोले- खनन रुकवा दिया है, जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद खालसा में मंदिर की जमीन से गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए कई दिन से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर बृहस्पतिवार को लेखपाल ब्रजेश यादव खनन रुकवाने पहुंचे तो खनन कर रहे लोगों ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

औरंगाबाद खालसा में ठाकुरद्वारा मंदिर की 100 बीघा से ज्यादा जमीन है। कई दिन से बिना अनुमति यहां जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। गांव के लोगों की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और खनन कर रहे लोगों से अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन कोई अनुमति नहीं दिखा सका। खनन रोकने के लिए कहने पर उन लोगों ने लेखपाल को भगा दिया। एसडीएम सदर एसपी वर्मा का कहना है कि बिना अनुमति के खनन हो रहा था, इसे रुकवा दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें