फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन से बनी बिजली समस्या

Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों द्वारा अवैध कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इन कनेक्शनों से विभागीय कर्मचारी जमकर वसूली कर रहे हैं। इस आशय को लेकर भाकियू ने अधिशासी अभियंता के नाम एक शिकायती पत्र भेजकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता चौ. सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, ब्रजभूषण सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि ने अपनी शिकायत में बिजली विभाग में कार्यरत कर्मियों पर आरेाप है कि बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रहे हैं और फर्जी तौर पर उन्हें बिजली देकर सरकारी नुकसान कर रहे हैं। भाकियू से जुड़े किसानों का कहना है कि बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कनेक्शन चलने के कारण ओवरलोंडिंग की समस्या आ रही है। बार-बार ट्रिपिंग के साथ कम वोल्टेज की परेशानी बनी रहती है। बिजली उपकेंद्र पर शिकायत करने जाने वालों के साथ बदसलूकी की जाती है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेताया कि बिजली उपकेंद्र पर कर्मचारियों में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिसके जिम्मेदार विभागीय बड़े अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें