फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आईआईटी कानपुर की विज्ञान बस आएगी, मिलेगा अनुभव

विज्ञापन
आईआईटी कानपुर की ओर से संचालित विज्ञान बस। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। आईआईटी कानपुर की ओर से संचालित विज्ञान बस अब जिले के शिक्षण संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। इच्छुक शिक्षण संस्थान इसके लिए 10 अगस्त तक जिला विज्ञान क्लब में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विज्ञान बस में सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी और यूपी बोर्ड के कक्षा 12 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित लगभग 300 लघु फिल्में उपलब्ध हैं। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और खगोल विज्ञान से जुड़े हैंड्स-ऑन प्रयोग भी कराए जाएंगे।
बस में थ्रीडी प्रिंटर, ऑप्टिकल बेंच, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप और 75 इंच की एलईडी स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। विद्यार्थी थ्री डी प्रिंटिंग की कार्यप्रणाली समझने के साथ सूक्ष्म संरचनाओं का अवलोकन कर सकेंगे। वहीं टेलीस्कोप से रात्रि में आकाश का भी दर्शन कर पाएंगे। बस में तीन वैज्ञानिक और दो तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें