फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिधि 16 की तो 150 किमी चलकर कैसे फिटनेस कराने पहुंचेंगे टेंपो और ई-रिक्शा

विज्ञापन
जरीफनगर से सहसवान तक की पर​धि। कभी नहीं पहुंचे बदायूं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में वाहनों के फिटनेस की सुविधा खत्म हो गई है। अब दुविधा यह है कि जिन वाहनों के संचालन की अनुमति ही 16 से 40 किमी की परिधि में है, वे चालक कैसे अपने वाहनों की फिटनेस कराने बरेली तक जाएंगे। बदायूं से 57 तो जरीफनगर से बरेली तक की दूरी 150 किमी है। ऐसे में अगर फिटनेस कराने वाले वाहन रास्ते में अगर पकड़े जाते हैं तो उन्हें पांच से दस हजार रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। जिले में परमिट के मुताबिक 24 सौ टेंपो 40 किलोमीटर तो 21 सौ टेंपो व ई-रिक्शा 16 किलोमीटर की परिधि में संचालित होते हैं। वहीं करीब 15 हजार से अधिक टेंपो व ई-रिक्शा बिना फिटनेस के ही संचालित हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी 2026 से जिले में वाहनों की मैनुअल फिटनेस बंद हो गई है। वाहनों की फिटनेस अब ऑटोमेटिक फिटनेस मैनेजमेंट सिस्टम पर कराई जाने लगी है। इसके लिए निजी क्षेत्र में आटोमेटेड फिटनेस सेंटर (एटीएस) बरेली को जिम्मेदारी दी गई है। वाहन स्वामियों को अब पहले ऑनलाइन स्लॉट बुक कराना होगा और इसके बाद एटीएस पर जाकर फिटनेस करानी होगी। जिले के लिए सबसे नजदीकी फिटनेस सेंटर बरेली बाइपास एटीएस प्राइवेट लिमिटेड केंद्र है। परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर यह नई व्यवस्था लागू की गई है। परिधि तय होने के कारण फिटनेस कराने लगभग 4300 वाहन बरेली नहीं जा पा रहे हैं।
बता दें कि जिला मुख्यालय से बरेली की दूरी मात्र 57 किलोमीटर है, जबकि टेंपो के चलाने की परिधि 16 से 40 किलोमीटर तय की गई है। वैसे तो जिले में 12 हजार वाहन फिटनेस कराते हैं। सबसे खास यह है कि जिन वाहनों की फिटनेस टूट गई है, उसको 57 किलोमीटर दूर बरेली ले जाना किसी जाेखिम से कम नहीं होगा। अगर रास्ते में ऐसे वाहन सड़क हादसे का शिकार होते हैं या चेकिंग अभियान में पकड़े जाते हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसको लेकर भी वाहन स्वामी चिंतित हैं।
विज्ञापन


जिले के अलग-अलग हिस्सों से बरेली की दूरी

जरीफनगर से 150 किमी
दहगवां से 145 किमी
सहसवान से 120 किमी
ओरछी से 115 किमी
इस्लामनगर से 100 किमी
बिल्सी से 95 किमी
बिसौली से 80 किमी
अलापुर से 80 किमी

जरीफनगर से बरेली की दूरी 150 किलोमीटर है। वहां संचालित हो रहे टेंपो की परिधि सहसवान व कुछ की बदायूं तक की है। ऐसे में उनको बरेली जाने मेंं दिक्कत हो रही है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। -हरिओम, एआरटीओ बदायूं

जरीफनगर से सहसवान तक की परधि। कभी नहीं पहुंचे बदायूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें