फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली ने साथ दिया तो होली पर भरपूर मिलेगा पानी

विज्ञापन
शहर के टिकटगंज पर जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। होली पर पानी की निर्बाध आपूर्ति के लिए नगर पालिका ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। दावा किया जा रहा है कि बुधवार को दिनभर पानी की आपूर्ति दी जाएगी। कई पंपों पर जनरेटर लगाकर पानी की आपूर्ति किए जाने का भी दावा पालिका के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं, जिस पर पालिका के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया है। त्योहार पर गंदगी से तंग आकर शहर के ओवरब्रिज के नीचे पड़ी गंदगी लोगों ने खुद साफ की।
विज्ञापन

नगर पालिका के जल अभियंता सचिन सक्सेना ने बताया कि होली वाले दिन लगातार पानी की सप्लाई की जाएगी। बताया कि सुबह पांच बजे से मोटर से सीधे सप्लाई दी जाएगी। वहीं पूर्वाह्न 11 बजे से ओवरहेड टैंक के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि निर्बाध सप्लाई सभी मोहल्लों में प्रेशर के साथ तभी उपलब्ध हो सकेगी जब विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। अगर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होती है तो कुछेक स्थानों पर पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इसी तरह जिले की अन्य नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में भी पेयजल व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर के व्यस्त इलाकों में पिछले कुछ दिन से सही से कूड़ा नहीं उठाया गया है। शहर आर्य समाज, काली सड़क, पंजाबी मंदिर समेत कई चौराहों पर रखे कूड़ेदान भरे पड़े हैं, जबकि कई जगह कूड़ा सीधे सड़क किनारे फेंका जा रहा है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महेश चंद्र, दुर्गेंश शर्मा, मोहित पांडेय का कहना है कि गंदगी के कारण न केवल वातावरण खराब हो रहा है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद पर है, लेकिन वह पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रही है। त्योहार नजदीक होने के बावजूद न तो अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं और न ही नियमित कूड़ा उठान किया जा रहा है। शहर के ओवरब्रिज के नीचे लगे बाजार में सफाई की स्थिति बेहद खराब है। दोपहर तक सफाई कर्मचारी नहीं आने की वजह से मजबूरी में लोगों ने खुद ही सफाई कर कूड़े को एक तरफ एकत्र किया।

मजबूरी में कूड़े में ही लगा दी आग
शहर के टिकटगंज के पास हनुमान मंदिर है। इस मंदिर के पास तीन-तीन कूड़ेदान रखे हैं। यहां पर सफाई कर्मचारी दोपहर तक नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि कूड़ा ज्यादा होने पर लोगों ने उसमें आग लगा दी। जिससे दुर्गंध उड़ती रही।

शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को खास निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई लापरवाही की गई है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ

होली पर बिजली की न हो समस्या, बनाया गया कंट्रोल रूम
होली पर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए विद्युत निगम ने कार्यालय पर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया है, जिसमें कर्मचारी बैठकर लोगों की समस्या का समाधान कर सकेंगे। कंट्रोल रूम के नंबर 9410410388 पर फोन करने पर लोगों की समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। शनिवार से 5 मार्च तक कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों की समस्या का समाधान कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी।






सुरक्षा के तहत तिरपाल से ढकी गईं मस्जिदें



बदायूं। होली शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कई इंतजाम किए हैं। होली के दौरान रंग-गुलाल और पानी से मस्जिदों की दीवारें व संरचना प्रभावित न हों, इसके लिए शहर की 20 से अधिक मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का कार्य कराया जा रहा है।



नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, यह कदम आपसी सम्मान की भावना के तहत उठाया गया है, ताकि किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। शहर के संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों को प्राथमिकता के आधार पर कवर किया गया है। संवाद

शहर के टिकटगंज पर जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें