फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में आईसीयू को पहली मंजिल पर किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चूहों को आईसीयू में आने से रोकने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर बने आईसीयू को प्रथम फ्लोर पर स्थानांतरित कर दिया गया है। आईसीयू में तीन मरीज थे, जिनमें कोई वेंटिलेटर पर नहीं था। आईसीयू के स्थान परिवर्तन के दौरान मरीजों का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड के पास में आईसीयू बना हुआ है, उसके बाद ऑपरेशन थियेटर है। आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज दातागंज निवासी रामसेवक गुप्ता को बेहोशी की हालत में चूहे द्वारा काटने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आईसीयू को प्रथम फ्लोर पर स्थापित कर दिया। हालांकि इस दौरान यहां भर्ती तीन मरीजों को डॉक्टरों की देखरेख में दूसरे आईसीयू में भर्ती किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति के अनुसार अब ग्राउंड फ्लोर के आईसीयू को बंद कर दिया है, साथ ही पेस्ट कंट्रोल वालों से संपर्क किया है। जल्द ही उनकी टीम कॉलेज आएगी। उसको आईसीयू दिखाया जाएगा ताकि वह चूहे समेत अन्य कीटों को आईसीयू में आने से रोक सके।
विज्ञापन



डॉक्टर और स्टाफ को चेतावनी, वार्ड से ड्यूटी बदली
बदायूं। मरीज को चूहे द्वारा काटने के मामले में डॉ. यशवीर, डॉ. हेमेंद्र और स्टाफ नर्स पूजा व शिल्पी को केवल चेतावनी दी गई है, लेकिन स्टाफ के सीनियर को जानकारी नहीं देने पर उन्हें आईसीयू से हटा दिया गया है और दूसरे वार्ड मेें तैनात किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें