फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोहरे हत्याकांड में आरोपियों और गवाहों से फिर होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन जुलाई को शहर के कोल्ड स्टोर में कर दी गई थी दो महिलाओं की हत्या
विज्ञापन

- कोल्ड स्टोर के मालिक के बेटे समेत सात आरोपियों को भेजा गया था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर के एक कोल्ड स्टोर में हुई दो महिलाओं की हत्या के मामले में अब नामजद आरोपियों और गवाहों से फिर पूछताछ की जाएगी।दोहरे हत्याकांड की विवेचना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई कर रहे हैं, उन्होंने कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।
तीन जुलाई की रात शहर के कोल्ड स्टोर में दो महिला मजदूरों की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उससे पहले दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी हुई थी। दोनों के शव कोल्ड स्टोर के टैंक में मिले थे। दूसरे दिन कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे मयूर गुप्ता ने ऑपरेटर पप्पू उर्फ रामवीर, चौकीदार रामरतन उर्फ रतनपाल और प्रदीप से दोनों शवों को उसहैत इलाके में फिंकवा दिया था।
विज्ञापन

चार जुलाई को पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव बरामद किए थे। पांच जुलाई को दोनों महिलाओं की पहचान हो पाई थी। उनमें एक महिला शहर से सटे गांव और दूसरी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली थी। 10 जुलाई को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था।
उनके मुताबिक आरोपी आरिफपुर नवादा निवासी इब्ले हसन उर्फ भर्रा, न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी अजय शर्मा और उझानी निवासी मुकेश पाल ने दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। जब वह कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले और साक्ष्य मिटाने वाले सातों आरोपियों को जेल भेजा था।
इस संबंध में उसहैत थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। अब इस हत्याकांड की विवेचना थाना सिविल लाइंस के पास आ गई है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि हत्याकांड की शुरुआती विवेचना हो चुकी है। अब इसमें नामजद और इससे जुड़े तमाम लोगों से फिर पूछताछ की जाएगी। अगर नया तथ्य मिलता है तो उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

-
चार आरोपियों की हो चुकी है जमानत
दोहरे हत्याकांड में अब तक नामजद कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे समेत चार आरोपियों की जमानत हो चुकी है। पुलिस के खुलासे और आरोपियों को जेल भेजने के दूसरे दिन ही कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे मयूर रस्तोगी की जमानत हो गई थी। बाद में आरोपी पप्पू उर्फ रामवीर यादव, रामरतन उर्फ रतनपाल और प्रदीप ने भी अपना जमानत करा ली जबकि हत्यारोपी इब्ले हसन, अजय शर्मा और मुकेश पाल अब भी जेल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें