फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समूहों का गठन करने के लिए आईसीआरपी की टीमें गांव-गांव घूम रहीं

Thu, 25 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (आईसीआरपी) की 17 टीमें गांव-गांव पहुंचकर महिला समूहों का गठन कर रही हैं। ये टीमें गांव में ही रहकर शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

टीमें विशेष रूप से पात्र गृहस्थी और पीएम आवास ग्रामीण योजना, जीरो पावर्टी योजना के लाभार्थी परिवारों की महिलाओं को चिह्नित कर समूह से जोड़ रही हैं। इनका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। आईसीआरपी सदस्य महिलाओं को समूह की बचत, बैंक लिंकेज, सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दे रहे हैं। समूह बनने के बाद महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, अचार-पापड़ निर्माण जैसे कामों के लिए प्रशिक्षण और ऋण सुविधा भी दिलाई जाएगी। डीसी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि समूह गठन के बाद महिलाओं की नियमित बैठक, खाता खुलवाने और रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराने का काम भी कराया जाएगा। शासन की मंशा है कि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भर बन सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें