फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बर्फ फैक्टरी की बिल्डिंग ढही: नींव खोदाई के दौरान पानी का हुआ रिसाव, अचानक भरभराकर गिरी इमारत

Wed, 25 Mar 2026 08:40 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं)

सार

बुधवार शाम जेसीबी से खुदाई के कारण एक आइस फैक्टरी की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर फैक्टरी मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मलबे में तब्दील इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएफ हाईवे पर सिंचाई विभाग की कोठी के सामने स्थित एक आइस (बर्फ) फैक्टरी की बिल्डिंग बुधवार की शाम अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय फैक्टरी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्टरी के पास जेसीबी मशीन से नींव की खोदाई का कार्य चल रहा था। गहरी खोदाई के चलते पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर पड़ गई और वह अचानक ढह गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्टरी मालिक को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक गौरव वार्ष्णेय ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के कुछ लोग ही फैक्टरी के पास जेसीबी से खोदाई करा रहे थे। गहरी खोदाई के कारण बिल्डिंग गिर गई, जिससे फैक्टरी में लगी बर्फ बनाने की मशीनें और पास में खड़ी डिजायर कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें