फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निकाह से पहले दूल्हे की पत्नी ने किया हंगामा, टूटा रिश्ता; फिर दुल्हन ने केक काटकर मनाई खुशी

Sat, 01 Mar 2025 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शादीशुदा युवक दूसरा निकाह करने जा रहा था। तभी उसकी पत्नी पुलिस के साथ पहुंच गई। उसने हंगामा कर दिया। वहीं, निकाह न होने पर दुल्हन बनी युवती ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में दूसरा निकाह कर रहे युवक को पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर तीन साल की मासूम बच्ची का हवाला देकर खूब खरीखोटी सुनाई। वह पुलिस को भी साथ ले गई। पुलिस ने शादी रुकवा दी। वहीं, युवक भी मान गया और पत्नी व बच्ची को साथ रखने पर राजी हो गया। 

विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार देर शाम का है। कस्बे के एक मोहल्ले की युवती से निकाह करने पहुंचे शहर के ऊपरपारा मोहल्ले के युवक को फजीहत झेलनी पड़ी। युवक का निकाह करीब तीन साल पहले शहर की ही युवती से हुआ था। दोनों के बीच घरेलू कारणों से विवाद हुआ तो पत्नी मासूम बच्ची को लेकर मायके चली गई। इसके बाद युवक ने रिश्तेदारों से मशविरा कर दूसरे निकाह की तारीख मुकर्रर कर ली। निकाह की रस्म शुरू हो पाती, इससे पहले ही पहली पत्नी ने आकर हंगामा कर दिया। 

पत्नी ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। इस बीच रिश्तेदारों के सामने शर्मसार हुए युवक ने दूसरा निकाह करने से इन्कार कर दिया। बताते हैं कि जिस युवती से उसका दूसरा निकाह होना था, उसके घरवालों ने भी पहली पत्नी का विरोध नहीं किया। जबकि दूसरे निकाह का कार्यक्रम बड़े ही गुपचुप तरीके से चल रहा था। एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि युवक की पहली पत्नी ने कोतवाली आकर शिकायत की थी। इसके बाद युवक का दूसरा निकाह रुकवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन बनी युवती ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
निकाह नहीं हो पाने से नगर निवासी युवती मायूस नहीं हुई। बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन भी था। निकाह की रस्मों पर पानी फिर जाने के बाद युवती ने अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया। परिजनों समेत कुनबे के लोग सबकुछ भुलाकर जन्मदिन की दावत में शरीक हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें