फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुजरिया थाने गेट में घुसी तेज रफ्तार कार, पीआरडी जवान की मौत, चालक गंभीर घायल

Sat, 01 Mar 2025 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार मुजरिया थाने के गेट में जा घुसी। कार की चपेट में आने से पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
थाने के गेट से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में दिल्ली-मेरठ हाईवे के किनारे स्थित मुजरिया थाने के गेट पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। रात में पीआरडी जवान थाने में घुस रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर थाने के गेट में घुस गई। पीआरडी जवान कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक गंभीर घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थाने का गेट क्षतिग्रस्त होने के साथ बाउंड्रीवॉल ढह गई। चालक की गंभीर हालत होने पर उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक पीआरडी जवान की पत्नी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव पातरचोहा निवासी महेंद्र (55) पुत्र जागन सिंह पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी मुजरिया थाने में चल रही थी। शुक्रवार रात पीआरडी जवान की ड्यूटी थाने के सामने प्रथमा बैंक पर लगी थी। वह रात करीब 11:30 बजे वह थाने में जा रहे थे।। इसी बीच सहसवान की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर थाने के गेट में जा घुसी। कार की टक्कर से थाने का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बाउंड्रीवॉल की दीवार गिर गई। 

कार चालक बरेली रेफर 
कार की चपेट में आने से पीआरडी जवान गंभीर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर थाने के अंदर से पुलिस कर्मी गेट पर पहुंचे। पुलिस ने देखा पीआरडी जवान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा है। वहीं, चालक कार के अंदर बेहोशी की हालत में है। पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। डॉक्टर ने पीआरडी जवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक की गंभीर हालत होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। सूचना पर पीआरडी जवान के परिवार के लोग देर रात मेडिकल कालेज पहुंच गए। पीआरडी जवान के  पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां एवं एक बेटा है। 
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर चालक पर रिपोर्ट
इंस्पेक्टर मुजरिया मनोज कुमार ने बताया कि पीआरडी जवान की पत्नी नीरेश की तहरीर पर उझानी के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी चालक आलोक गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें