कार और मोबाइल छोड़कर आरोपी फरार
आरोप है कि आकाश ने उसकी हत्या कर दी और शव को चरी के खेत में डालकर चला गया। जब मीरा घर नहीं आई तो परिवारवालों ने उसे तलाश किया। सोमवार को उसके मायके वाले दिसौलीगंज पहुंचे और मीरा के लापता होने के बारे में जानकारी की लेकिन उसके ससुरालवालों ने इससे अनभिज्ञता जताई। शाम को आकाश ससुराल आया था। रात को अपनी कार और मोबाइल छोड़कर भाग गया।
मंगलवार सुबह गांव के जमुनाप्रसाद अपने खेत में चरी काटने गए। तब मीरा का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसमें आकाश के बड़े भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी आकाश की तलाश में पुलिस जुटी है।