फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज थाने में सिपाही ने शराब के नशे में किया फायर, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाने में एक सिपाही ने मंगलवार शाम शराब पीकर हंगामा कर दिया। समझाने पर साथियों के साथ गाली गलौज की। बाद में सरकारी असलहा लहराकर फायर भी कर दिया जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है। इस पर नवागत एसएसपी संकल्प शर्मा ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार शाम का है। उस समय पुलिस लाइन में तत्कालीन एसएसपी का विदाई समारोह कार्यक्रम चल रहा था। वहीं वजीरगंज थाने में तैनात सिपाही शमशेर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। बताते हैं कि सिपाही शाम के समय शराब पीकर आया। उस समय कुछ सिपाही थाने में बैठे हुए थे। सिपाही इतने नशे में था कि वह सिपाहियों से अभद्रता करने लगा। यह देख एसओ प्रदीप यादव आ गए। उन्होंने सिपाही को समझाने का प्रयास किया। तभी सिपाही ने सरकारी पिस्टल लेकर फायर कर दिया। इसकी आवास सुन थाने के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। सिपाही की हरकत देख एसओ ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उनके आदेश पर सिपाही को सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका मेडिकल परीक्षण हुआ। वहीं एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा ने बताया कि वजीरगंज थाने में सिपाही ने शराब पीकर हंगामा किया। उसने कुछ पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। पिस्टल से फायर करने की बात पुष्टि नहीं हुई है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच बिसौली सीओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें