फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, दो मंजिला मकान धराशायी, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 23 Jun 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरनी में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर में आग लगने से तेज धमाका हुआ, जिससे दो मंजिला मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
सिलिंडर में आग लगने से हुआ धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी गांव में सोमवार सुबह चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे दो मंजिला मकान भी धराशायी हो गया। गनीमत रही कि सिलिंडर में आग लगने के बाद ही परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए थे। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


गांव बरनी निवासी शिवलाल पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी मार्गश्री गैस सिलिंडर के चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आग लगते ही घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए, तभी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: नुमाइश मेले में लगी भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जलकर राख, सिलिंडर फटने से हुए धमाके
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर का धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान भी धराशाही हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच  शुरू कर दी। पीड़ित शिवलाल ने बताया कि घर में वह, उनकी पत्नी मार्गश्री, नाती यश और अजीत में रहते हैं। घटना में काफी घरेलू सामान नष्ट हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें