फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहगवां में हॉस्टल व सालारपुर में बनेगा शैक्षिक भवन

Thu, 04 Jul 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भूमि मिल जाने के बाद अब जल्द ब्लॉक सालारपुर व दहगवां में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को उच्चीकृत करने का काम शुरू हो जाएगा। यहां पर जमीन न मिलने की वजह से यह काम प्रभावित था। अगले माह से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इनमें 1800 छात्राएं पंजीकृत है। यह विद्यालय पहले छह से आठवीं तक के थे, लेकिन इनको इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किया जा रहा है। ऐसे में 18 में 15 विद्यालय पहले ही इंटरमीडिएट तक हो चुके हैं। बाकी बचे हुए में से आसफपुर में हॉस्टल बनाने का काम चल रहा है। जो अंतिम चरण में है। 10 से 15 दिन में यहां कार्य पूरा हो जाएगा।
दहगवां ओर सालारपुर ब्लॉक में जमीन नहीं मिल पाने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें दहगवां में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। जबकि सालारपुर में शैक्षिक भवन और हॉस्टल दोनों का निर्माण होना है। इसको लेकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी और बारिश के बाद में काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में स्थित 18 में से 15 विद्यालयाें को उच्चीकृत किया जा रहा चुका है। तीन बचे हैं। इनमें से एक में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और दो में जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में मंडल का यह पहला जिला होगा। जहां पर सभी विद्यालय उच्चीकृत होंगे।
विज्ञापन

प्रशांत गंगवार, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें