दहगवां के गांव दांदरा में छात्रावास का भूमि पूजन करते बीईओ ज्योति प्रकाश व नरेश चन्द्र गुप्ता।
- फोटो : प्रशिक्षण में सुरक्षा की बारीकी सीखता एनसीसी कैडेटस।
दहगवां। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दांदरा में 2 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से छात्रावास बनाया जाएगा। बीईओ ज्योति प्रकाश ने विधि-विधान से पूजा कर इसकी आधारशिला रखी।
विज्ञापन
छात्रावास में 100 कक्ष बनेंगे। इसके अलावा वाई-फाई, लाइब्रेरी, कॉमन रूम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।
आज हुए कार्यक्रम के दौरान नरेश चंद्र गुप्ता, जेई इंद्रजीत, प्रधान राजकुमार यादव, राजेंद्र सिंह, अमित दुबे , प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार गौतम, देवराज, संतोष वर्मा सहित काफी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे।