अश्व पालकों को मदद का दिया आश्वासन
विकास क्षेत्र सालारपुर के गांव घटपुरी में आयोजित हुए दो दिवसीय अश्व मित्र सम्मेलन में अश्व पालकों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही घोड़ों में होने वालीं बीमारी, टिटनेस तथा ग्लैंडर फारसी जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने उपस्थित अश्व पालकों को घोड़ों में होने वाले विभिन्न रोगों को बताया। साथ ही सलाह दी कि अश्व बांधने वाले स्थान को बेहद साफ-सुथरा रखा जाए। नियमित खुर की सफाई, खरहरा मालिश, समय पर नाल बंदी व बाल कटाई, अस्तबल की सफाई, छायादार व हवादार अस्तबल, टिटनेस का टीकाकरण, समय पर दर्द रहित इलाज, नियमित आंख की धुलाई, घाव व चोट आदि के बारे में विस्तार से समझाया। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण की जानकारी दी गई। इस मौके पर संजय सिंह, ब्रुक संस्था के सीनियर वेटनरी ऑफीसर डॉ. श्याममनोहर, सीनियर प्रोग्राम ऑफीसर नवनीत कुमार, करन कपूर एवं अश्व कल्याण इकाई के प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजीव कुमार जौहरी, महेश चंद्र आदि मौजदू रहे। अध्यक्षता अश्व कल्याण चेतना समिति के अध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने की।