फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा संगिनी को साइकिल मिलने में होगी देरी 

Tue, 20 Dec 2016 11:57 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन हजार रुपये कीमत तय की गई है एक साइकिल की
कोई फर्म इतने रुपये में साइकिल देने को राजी नहीं
 गंवों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और आशा वर्कर्स के सहयोग के लिए रखी गईं संगिनी को साइकिल मिलने में देरी हो सकती है। वजह यह है कि कोई भी साइकिल फर्म शासन से तय कीमत पर साइकिल देने के लिए तैयार नहीं है। कई बार टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है लेकिन कार्रवाई जहां की तहां है।
विज्ञापन

जिले में 160 संगिनी हैं। शासन ने इनके लिए मुफ्त में साइकिल मुहैया कराने कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पिछले महीनों बजट भी दे दिया गया। एक साइकिल की कीमत शासन ने तीन हजार रुपये निर्धारित की है। इसके साथ शर्त रखी है कि साइकिल ब्रांडेड कंपनी की होनी चाहिए। बाजार में तीन हजार रुपये की कोई ब्रांडेड साइकिल नहीं है। स्वास्थ्य विभाग साइकिलों की खरीद के लिए कई बार टेंडर प्रकाशित कर चुका है। कई फर्मों से भी संपर्क किया गया। कोई भी फर्म तीन हजार रुपये प्रति साइकिल की दर से साइकिल देने को तैयार नहीं है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे में शासन स्तर पर अवगत करा दिया गया है। जो भी दिशा निर्देश मिलते हैं उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें