देवनागरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक आरके शर्मा ने सेक्टर प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए जिस तरह से कार्रवाई शुरू की है, उससे प्रदेश की जनता को बड़ी राहत मिली है और सपा सरकार से मुक्ति के बाद जनता बेहद सुकून महसूस कर रही है। अब थानों में आम जनता की सुनवाई होने लगी है। गुंडे-माफिया जेल जाने की नौबत आने लगी है। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रभारियों के साथ विधायक आरके शर्मा ने मिशन-2019 पर भी चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा, पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गिरीशपाल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, मन्नू गुप्ता, मनीष उपाध्याय, रवि सोलंकी, राजीव गोयल, मोहित राघव, पंकज तोमर, नरेंद्र सोलंकी, उमेश राठौर, निशांत गुप्ता, अजय तोमर और पवन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। योगा समिति की ओर से संकेत शर्मा, सतीश जिंदल, रूप किशोर, गोपाल शर्मा, अवधेश गोयल और केके मूदड़ा ने विधायक का स्वागत किया। विकास खंड समरेर के मढ़ी पर मनाए गए भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार से लोगों को भ्रष्टाचार व भय के माहौल से निजात मिली है। उन्होंने स्थापना दिवस का उद्देश्य समझाते हुए पार्टी की रीति-नीति योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर ग्रीसपाल सिंह, अग्रवीर गुर्जर, गुड्डू सिंह सोलंकी, नेकपाल कश्यप, अनूप गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।