फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत भूषण मामले में बदायूं में सुनवाई 15 को

Wed, 12 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ दायर परिवाद में यहां सीजीएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि तय की है। थाना सिविल लाइंस के नेकपुर निवासी रोहन सिंह एडवोकेट ने प्रशांत भूषण के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया था। वादी रोहन सिंह के अनुसार, प्रशांत भूषण ने ट्विटर के जरिये भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर भगवान पर आस्था रखने वालोें की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। रोहन सिंह ने थाने पर तहरीर दी, मगर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट ने मंगलवार को थाना पुलिस से आख्या तलब की थी। थाना पुलिस की ओर से आख्या कोर्ट में नहीं भेजने की वजह से कोर्ट ने सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें