बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर में बृहस्पतिवार को मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक में शामिल न होने वाले 30 रोजगार सेवकों का मानदेय काटने के आदेश बीडीओ शैली गोविल ने दिए।
समीक्षा बैठक में रोजगार सेवकों की संख्या कम होने पर खंड विकास अधिकारी ने काफी नाराजगी जताई। बैठक में 48 ग्राम रोजगार सेवकों में मात्र 18 उपस्थित थे।
बीडीओ ने अनुपस्थित रोजगार सेवकों का एक दिन का मानदेय रोकने के आदेश जारी किए। कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। उनके निर्देशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है।
बीडीओ ने गैरहाजिर रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।