फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, जाम लगाया

Wed, 16 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
ड्यूटी करने थाने आ रहे होमगार्ड जवान लालाराम को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कादरचौक-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा। बाद में अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर किसी तरह से जाम खुलवाया। एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने माना है कि होमगार्ड जवान ड्यूटी पर था। 
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव निजामपुर निवासी लालाराम (30) पुत्र हरपाल होमगार्ड में जवान था। उसकी तैनाती कादरचौक थाने में थी। बुधवार रात वह घर से ड्यूटी के लिए साइकिल से निकला था। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। लालाराम की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मय वाहन मौके से भाग गया। हादसे के बाद निजामपुर के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कादरचौक-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा। मौके पर उझानी, उसहैत और मूसाझाग थानों से भी फोर्स मंगा लिया गया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने होमगार्ड जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने माना है कि होमगार्ड जवान ड्यूटी पर था। उसके परिवार वालों को मुआवजा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें