राहुल-अखिलेश पर निशाना
गृहमंत्री ने कहा कि जब धारा 370 का बिल लेकर मैं खड़ा हुआ तो राहुल और अखिलेश खड़े हो गए। दो लड़के खड़े हो गए। कहा कि धारा 370 मत हटाओ नहीं तो कश्मीर में खूनी की नदियां बह जाएगी। पांच साल हो गए खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। आज हमारा तिरंगा कश्मीर के लाल चौक पर सम्मान के साथ फहर रहा है।
उन्होंने कहा कि 10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार चली। सपा-बसपा का समर्थन था। आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। मगर कोई कुछ नहीं बोलता था। वोटबैंक नाराज न हो जाए, इसलिए आतंकवाद को चलाते थे। उन्होंने कहा कि उरी और पुलवामा की घटना का जवाब मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक से दिया।
उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकार में कट्टे बनाने के कारखाने चल रहे थे। अब यूपी में तोपे गोले बन रहे हैं। यूपी का गोला जब पाकिस्तान पर गिरेगा, तब पाकिस्तान को मालूम चलेगा कि यूपी को गोला कैसा होता है। वाहन चोरी की जगह वाहन बनाने की फैक्टरी लगी। चेन स्नेचिंग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बना है।
अखिलेश बाबू मुलायम सिंह से लेकर आज तक जो काम किया है उसका हिसाब लेकर बदायूं वालों के सामने आना। मगर वह नहीं आएंगे। वह जातिवाद, परिवारवाद की करेंगे और भ्रष्टाचार करेंगे। मोदी 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन उन पर 25 पैसे तक के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। अमित शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह को वोट देने की अपील करते हुए अपना संबोधित समाप्त किया।