जिले के कादरचौक ब्लाक इंदिरा आवास घोटाले में पहले भी बदनाम रहा है। हाल ही में हुए आवास घोटाले में ब्लाक के एक दलाल की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
ब्लाक क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी गांव की एक लड़की जिसकी शादी जिले के कस्बा कछला में हुई है। उसका भाई, ब्लाक का दलाल माना जाता है। इंदिरा आवास घोटाले में उसके खिलाफ जांच चल रही है। बताया जाता है कि इसी भाई ने अपने बहन के पति के नामवाले व्यक्ति जो पंखिया नगला का रहने वाला है, का लाभ उठाकर उसके बीपीएल नंबर पर बहन के पति को आवास सूची में नाम अंकित करा दिया है।
जब ये जानकारी पंखिया नगला के लोगों को हुई तो उन्होंने शिकायत डीएम को भेजी। इस प्रकरण की जांच बीडीओ कादरचौक को मिली है। हालांकि अभी जांच शुरू नहीं हो सकी है।
बता दें कि इससे पहले कादरचौक ब्लाक इंदिरा आवास घोटाले में बदनाम रहा है। चार ग्राम पंचायत अधिकारियों पर भी इस मामले में जांच हो चुकी है।
शिकायत की जांच की जाएगी और घोटाला हुआ होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई को भी लिखा जाएगा।
- भीमजी उपाध्याय, बीडीओ, कादरचौक