फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोकसभा चुनाव ड्यूटी में गए होमगार्ड की कुशीनगर में मौत

विज्ञापन
होमगार्ड प्रदीप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में गए होमगार्ड प्रदीप सिंह (45) की कुशीनगर जिले में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कुशीनगर में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब उनके शव को कुशीनगर से कादरचौक लाया जा रहा है।
विज्ञापन

होमगार्ड प्रदीप सिंह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के रहने वाले थे। विगत चार मई को उनकी कंपनी बदायूं जिले से असिस्टेंट कमांडर संतोष कुमार मिश्रा के साथ रवाना हुई थी। 25 मई को उन्होंने प्रयागराज जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न कराया। इसके बाद उनकी कंपनी बस से कुशीनगर जिले के लिए रवाना हो गई। रास्ते में अचानक उनको उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
साथी होमगार्डों ने उन्हें बस्ती जिले के कप्तानगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद सभी लोग कुशीनगर के लिए रवाना हो गए। वहां जाकर फिर से उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार शाम होमगार्ड की कुशीनगर में मौत हो गई। इस पर उनके शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया। उनके शव को कादरचौक लाया जा रहा है। होमगार्ड के एक बेटी और दो बेटे हैं। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें