पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होनी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
जिला प्रशासन ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी और सभी पालियों में इसी प्रकार की सख्त व्यवस्था लागू रहेगी। अधिकारियों ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा के पहले दिन किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।