फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से होमगार्ड  की मौत, तीन घायल

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उसावां।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपियों को एसडीएम कोट ले जा रहा था होमगार्ड      
विज्ञापन

उसहैत-दातागंज रोड पर हजरतपुर में हुआ हादसा      
 टेंपो पलटने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर उसहैत-दातागंज रोड पर हजरतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। होमगार्ड जवान आरोपियों को एसडीएम दातागंज की कोर्ट में पेशी पर ले जा रहा था।      
उसावां के वार्ड नंबर दो निवासी 42 वर्षीय दुर्गपाल सिंह होमगार्ड था। इन दिनों उसकी तैनाती उसहैत थाने में थे। बुधवार को दुर्गपाल उसहैत थाने के गांव बची निवासी धारा 151 के आरोपी जवाहर, दयाराम और जुगेंद्र को एसडीएम दातागंज के कोर्ट में पेशी पर ले जा रहा था। यह सभी लोग टेंपो में थे। रास्ते में उसहैत-दातागंज रोड पर हजरतपुर थाना क्षेत्र में टेंपो पलट गया। हादसे में दुर्गपाल गंभीर घायल हो गया। बाकी तीनों लोग भी घायल हो गए। दुर्गपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। खुद एसओ उसहैत हरिभान सिंह ने दुर्गपाल को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान दुर्गपाल की मौत हो गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल होमगार्ड की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी अनिल यादव ने होमगार्ड के परिवार वालों को सात्वना के साथ हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। जवान का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें