फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिता-पुत्र पर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान ने फायरिंग कर दी। इसके बाद वे जान बचाकर भाग निकले। थाने में इस मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सैफुल्लागंज निवासी बदन सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पुत्र मनवीर के साथ पिनौनी से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। तभी पूर्व प्रधान यादवीर यादव के घर के पास पहुंचे तो उसने गाली गलौज करते हुए व जाति सूचक शब्द कहे। उसका पुत्र मुनीश भी निकल आया। हिस्ट्रीशीटर ने राइफल से जानलेवा फायरिंग कर दी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भाग निकले। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें