फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी ने लगाई घर में आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौदूज ग्रामीण व परिजन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर में आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगाने की कोशिश की। आग की लपटें उठीं तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। पहले महिला को बचाया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सूचना पर चौकी कछला प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



गांव खजुरारा निवासी अंकुर का शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी सुमन से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया। इसी दौरान सुमन ने शाम करीब 3:00 बजे घर में आग लगा दी, जिससे घरेलू सामान जलने लगा। महिला ने खुद को भी आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की सूचना पर तब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बाइक समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें