फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दरोगा की मां का हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को कंधे पर लादकर ले जाती पुलिस टीम। स्रोत:पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना पुलिस ने दरोगा की मां के हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुठभेड़ की जानकारी ली। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से दरोगा की मां से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं। हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव निवासी मनवीर सिंह यादव हापुड़ जिले में बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं। 11 अगस्त की रात दरोगा की मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65 वर्ष) की बदमाश ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान उनकी मां रातरानी घर में अकेली सो रहीं थीं।
बदमाश पड़ोस के बंद मकान की छत के सहारे उनके घर में घुसा था। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बदमाश उनके कान से कुंडल, नथ व पाजेब लूटकर भाग गया था। दरोगा ने पड़ोस के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि छह महीने पहले हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र का उनकी मां से घर से गेहूं चुराने को लेकर विवाद हो गया था। इससे हिस्ट्रीशीटर उनकी मां से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार रात इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को धीरेंद्र के पड़ोस के गांव अलीनगर के जंगल में होने की सूचना मिली।
इंस्पेक्टर ने धीरेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम के साथ जाल बिछाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच धीरेंद्र ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली धीरेंद्र के बाएं पैर में लग गई। इससे धीरेंद्र घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने धीरेंद्र की निशानदेही पर दरोगा की मां से लूटे गए सोने के कुंडल बरामद कर लिए। पुलिस ने उससे आलाकत्ल हंसिया, एक तमंचा, कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल धीरेंद्र को रुदायन सीएचसी पर भर्ती कराकर प्राथमिक इलाज कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, नवागत एसपी देहात हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया। साथ ही पुलिस टीम से मुठभेड़ की जानकारी जुटाई है। शनिवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया।




कुंडल उतारते समय जाग गई थी वृद्धा, हंसिया से रेता था गला
पुलिस की पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर ने बताया कि उसने रात में शराब पी थी। इसके बाद वह चोरी के इरादे से दरोगा के घर में घुस गया। वह दरोगा की मां के सोते समय कान से कुंडल उतार रहा था, तभी वह जाग गई। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की, इससे वह घबरा गया और उसने पास में पड़े हंसिया से उनका गला रेत दिया।


पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर है। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हुआ है। उसने वृद्धा की हत्या लूट के इरादे से की थी। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर पर चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। - हृदेश कठेरिया, एसपी देहात

गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को कंधे पर लादकर ले जाती पुलिस टीम। स्रोत:पुलिस- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें