फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जाम लगाकर हंगामा करने वाले 23 नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 13 अगस्त की रात सड़क हादसे में एक चरवाहे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने जाम लगाने वाले 23 नामजद व 40-50 अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात अभियुक्तों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव भैंरो नगला निवासी बलवीर सिंह पाल उर्फ भूरे (35) भेड़ पालन करता था। 13 अगस्त की रात आठ बजे वह भेड़ चराकर घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रक ने बलवीर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भैंरो नगला व सराय पिपरिया के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़कर जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, करीब एक घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह व दो थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला था। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में एक ग्रामीण की मौत के बाद असामाजिक तत्वों ने जाम लगा दिया था। इस मामले में 23 नामजद व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने धर्मपाल, उदयवीर, रवेंद्र, वेदराम, दीपक, जगदीश, रामसेवक, प्रमोद, विजेंद्र, नीरेश, राजू, छत्रपाल, रजनेश, प्रताप, भगवान सिंह, जगतपाल, अमर सिंह, अजय, कुंवरपाल, विजयपाल, गुड्डू, अवनेश, बुद्धपाल, धीरपाल को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें