बदायूं। पटेल चौक के पास स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार रात को प्रेमी युगल होने की सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। मौके से दो प्रेमी युगल को पकड़ लिया। हालांकि बाद में उनकी आईडी चेक करके उन्हें छोड़ दिया गया।
बृहस्पतिवार को एक हिंदू संगठन को सूचना मिली कि नवादा चौकी क्षेत्र के पटेल चौक पर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल रुके हुए हैं। हिंदू संगठन के आधा दर्जन लोग वीडियो बनाते हुए होटल में घुस गए, जहां उन्हें दो कमरों से दो प्रेमी जोड़े रंगरेलियां मनाते मिले। हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। संगठन के लोगों ने वीडियो बनाते हुए लड़के-लड़कियों के आधार कार्ड चेक किए, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। संवाद