फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने निकाली  कश्मीर बचाओ रैली

Thu, 08 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
कश्मीर बचाओ रैली निकाली  - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 देश के अंदर अराजकता का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर बचाओ रैली निकालकर विरोधियों को चेताया। साथ ही देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि आईएसआई द्वारा बंगलादेश में लगातार दो बड़े कांड़ और 15 दिन में 18 पुजारियों की हत्या, फ्रांस में दो बड़े  हमले होने के बाद भारत को बहुत सर्तक और जागरूक रहने की आवश्यकता है। कहा है कि इराक, सीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश आदि में इस्लामी देशों में भी मुसलमानों पर आईएसआई द्वारा खतरनाक हमले किए जा रहे हैं। ज्ञापन में देश की सुरक्षा के लिए सार्थक कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल, ओमशंखधार, सतेंद्र मिश्र, गिरीश,  सूरजपाल, नेमपाल, मितान सिंह, देवेंद्र सिंह, नीलमणी शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें