देश के अंदर अराजकता का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर बचाओ रैली निकालकर विरोधियों को चेताया। साथ ही देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि आईएसआई द्वारा बंगलादेश में लगातार दो बड़े कांड़ और 15 दिन में 18 पुजारियों की हत्या, फ्रांस में दो बड़े हमले होने के बाद भारत को बहुत सर्तक और जागरूक रहने की आवश्यकता है। कहा है कि इराक, सीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश आदि में इस्लामी देशों में भी मुसलमानों पर आईएसआई द्वारा खतरनाक हमले किए जा रहे हैं। ज्ञापन में देश की सुरक्षा के लिए सार्थक कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल, ओमशंखधार, सतेंद्र मिश्र, गिरीश, सूरजपाल, नेमपाल, मितान सिंह, देवेंद्र सिंह, नीलमणी शर्मा आदि थे।