फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संघटक महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी भाषा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के नेतृत्व में हिन्दी भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य उप्पल व मुख्य अतिथि कवित्री डॉ. सोनरुपा विशाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य और सभी शिक्षकों द्वारा पुष्पार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि हिन्दी भाषा उत्सव के द्वारा हिन्दी को उच्च स्तर तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया जा सकता है। हिन्दी की उपयोगिता को विस्तार देना होगा। इसके लिए हमारे विद्यार्थियों को पहल करनी होगी। डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हिंदी को समझने का एक सुअवसर प्राप्त हुआ। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं में गीत, गजल एवं कविता को समझने का मौका मिला। साथ ही उनके मौलिक चिंतन को गति प्रदान होगी। डॉ. सोनरुपा विशाल ने कहा- मैं उनसे जन्मी नदियां हूं मेरे दोनों छोर पिता। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा का दिवस एक दिन नहीं हमारा रोज है। डॉ. नवीन ने कविता के द्वारा आज के परिवेश पर प्रकाश डाला। गुलिस्तां बी ने कविता प्रस्तुत की। आन्या साहू , अर्पिता, शिवानी ने समूह गीत प्रस्तुत किया। छात्रा सिद्धि माहेश्वरी, रिद्धी माहेश्वरी ने कविता वाचन किया। मेघा, शगुन साहू, गुलिस्तां, नीतू ने हिन्दी बीमार है नाटक प्रस्तुत किया। आन्या साहू ने सेल्फी प्वाइंट बनाया। प्रियंका ने पोस्टर बनाया। खाबर हसन, मोहम्मद फैज, सार्थक सक्सेना को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें