फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिंदी हरदम रिश्तों में प्रेम सुधा बरसाती है

विज्ञापन
दातागंज में हिंदी पखवाड़ा के तहत कवि सम्मेलन में जुटे कवि और अति​थि​। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हिंदी पखवाड़ा के तहत दातागंज में कृतिका यूथ डेवलपमेंट एकेडमी की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता शैलेश पाठक रहे। अध्यक्षता ओमेंद्र वर्मा ने की।
विज्ञापन

उझानी से आए कवि डॉ. गीतम सिंह ने पढ़ा-हिंदी, हिंदुस्तान का दिल है समरसता सिखलाती है, हिंदी हरदम रिश्तों में प्रेम सुधा बरसाती है। षट्वदन शंखधार ने कहा कि सूर, तुलसी, कबीरा, बिहारी की है, यह फकीरी की है राजदारी की है। एक हिंदी जुबां अपनी है दोस्त, बाकी हर एक भाषा उधारी की है। दातागंज के मुकेश कमल ने पढ़ा- हिंदी हिमालय चोटी रहे और गंगा मां नीर चढ़ाती रहें, सागर चरणों के बीच बहे, रसधार में भाषा नहाती रहे। संयोजक राकेश वर्मा ने कहा कि संस्कृत से उद्गम इसका, ऋषियों मुनियों की भाषा। सर्वोपरि यह दुनिया में अपनी हिंदी भाषा। सौरभ हिंदुस्तानी ने पढ़ा, खुशी के पल मिले तो हर कोई साथ चलता है, कोई अपना ही अपनों के दुख बांट लेता है। इसके अलावा केशव सक्सेना, उज्जवल वशिष्ठ, यतेंद्र अंतस, कौस्तुभ सिंह, अवनेश व्याकुल, मनोज तन्हा ने भी अपनी रचनाएं पेश कीं। संचालन पवन शंखधार ने किया। कौशिक सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। राकेश वर्मा ने सभी कवियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें