बदायं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न स्तरों पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठियां आयोजित कीं। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ मां के नाम रोपित किया गया, ताकि उनका आदर्श जीवन पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा का प्रेरणास्रोत बने।
भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार और अंत्योदय दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और इसे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय के इस विचार को अपने शासन का आधार बनाकर गरीबों को बैंकिंग, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत आज न केवल तेजी से विकासशील दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, बल्कि समावेशी विकास का एक वैश्विक मॉडल बन चुका है। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह,शैलेश पाठक, अनुराग दीक्षित सहित आदि नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बूथ संख्या 92 पर मनाई गई जयंती
बिल्सी/ कुवंरगांव। मोहल्ला संख्या पांच स्थित बूथ संख्या 92 पर बूथ अध्यक्ष मधुप राठी के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। विधायक हरीश शाक्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, महेश शर्मा, राकेश माहेश्वरी, सुधीर सोमानी, अमित मिश्रा, निखिल सक्सेना, मोहित गुप्ता, मधुप राठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रफुल्ल मालपाणी, चंद्रसैन माहेश्वरी, संजीव, अजय प्रताप सिंह, प्रखर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह कुंवरगांव नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार एकात्मक मानववाद के सिद्धांत पर चल रही है। अरविंद रावत ने कहा कि पंडित जी की रहस्यमय हालात में हुई मौत की जांच होनी चाहिए। संवाद
बिल्सी में उपाध्याय की जंयती मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
बिल्सी में उपाध्याय की जंयती मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
बिल्सी में उपाध्याय की जंयती मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद