फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जरीफनगर में डीसीएम पर टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, वृद्ध झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बिचौला और शादीपुर गांव के बीच एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रास्ते में डीसीएम के ऊपर जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इसमें 63 वर्षीय भगवान सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। डीसीएम में करीब 20-25 लोग सवार थे। डीसीएम पर त्रिपाल पड़ा होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर के करीब 20-25 लोग एक डीसीएम में सवार होकर थाना क्षेत्र के गांव बिचाैला आ रहे थे। बिचौला गांव में उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। सोमवार को दसवां संस्कार था। डीसीएम पर त्रिपाल पड़ा था। डीसीएम शादीपुर और बिचौला गांव के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों ने हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलती देख डीसीएम चालक को रुकने का इशारा किया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही डीसीएम पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। उसमें सवार इस्माइलपुर निवासी भगवान सिंह (63) करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
त्रिपाल होने की वजह से पूरी डीसीएम में करंट नहीं फैला। अन्य लोग बाल-बाल बच गए। तार त्रिपाल से छूकर नीचे गिर गया। चीख पुकार पर चालक ने डीसीएम रोकी। हादसे को देखकर कई लोग आ गए। वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से देर शाम बरेली रेफर कर दिया गया। एसओ रवि करन सिंह ने बताया कि इस हादसे की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें