फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बूंदाबांदी से सड़कों पर फैली कीचड़, सर्दी से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर प​थिक चौक से गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम ने बुधवार रात को एक बार फिर करवट बदली। आधी रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दोपहर तक होती रही। लोग छाता लेकर ही बाहर निकले। शीतलहर व बारिश के कारण ठंड और बढ़ गई। बारिश होने से सड़कों पर कीचड़ फैल गई। दोपहर बाद खिली हल्की धूप ने कुछ राहत दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ ही मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते दो दिन से जबरदस्त कोहरा पड़ रहा था। बुधवार रात को एकाएक बारिश शुरू हो गई, जो बृहस्पतिवार को दोपहर तक जारी रही। रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे सड़कों पर कीचड़ फैल गई, जिससे होकर निकलने में पैदल लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बारिश से जगह-जगह कीचड़ हो गई, जिससे कई कॉलोनियों में आवागमन भी प्रभावित हो गया।
शीतलहर चलने से गलन बढ़ गई, इससे बाजार में सन्नाटा रहा। दुकानों पर ग्राहक नहीं आने से व्यापारी भी मायूस रहे। लोग ठंड से कांपते नजर आए। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। हीटर और अलाव के सहारे सरकारी ऑफिसों में लोग काम करते दिखे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक बादल व बूंदाबांदी को देखकर लग रहा था कि बारिश दिनभर होगी, लेकिन दोपहर दो बजे एकाएक धूप निकल आई। इससे लोगों को खासी राहत मिली। यहां बता दें कि मौसम विभाग ने 15 जनवरी से दो दिन तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई थी।

आज धूप खिलने की संभावना, अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 22.09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 18 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। संवाद



बिजली गिरने से तीन घरों के उपकरण फुंके

बिनावर। गांव सिकरोडी में बुधवार देर रात हुई बारिश से गांव के जुगेंद्र, देव सिंह, ज्ञानेंद्र आदि के घरों में बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए।
उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ अंदर कमरे में सोए हुए थे। बरसात शुरू होने से पहले बिजली चली गई थी। करीब एक घंटे बाद बिजली गिरने की आवाज हुई तो आंख खुल गई। अचानक देखा कि उनके घर में लगे बिजली के बल्ब, सबमर्सिवल में आग लग गई है। उनके मकान के जीने में दरार आ गई। यह देख चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घरों में लगे करीब 50 हजार के उपकरण जल गए हैं। ग्राम प्रधान के पति विद्याराम ने बताया कि बिजली गिरने से तीन घरों में विद्युत के उपकरण फुंक गए हैं। संवाद


गेहूं की फसल के लिए अमृत वर्षा



बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हुई हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए अमृत स्वरूप मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत थी, जिसे बारिश में पूरा कर दिया। बारिश से किसी फसल को नुकसान नहीं हुआ। किसान रामसिंह का कहना है कि बारिश अगर तेज होती तो सरसों व आलू की फसल को नुकसान हो सकता था। मामूली बारिश से सब्जी की फसल को भी फायदा पहुंचा है।

बृहस्पतिवार को सुबह बूंदाबांदी के बीच छाता लगाकर पथिक चौक से गुजरती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें