फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुदायन में 17 स्थानों पर लगीं हाई मास्ट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दीपावली से ठीक पहले नगर पंचायत रुदायन ने 17 प्रमुख स्थानों, चौराहों और तिराहों पर हाई मास्ट लाइटें स्थापित कर दीं। इसके साथ ही नगर के सभी बिजली के खंभों पर नई लाइटें लगाई गईं, जिससे पूरा नगर इस बार दूधिया रोशनी से नहा उठा है। पहली बार नगरवासी दीपावली पर्व पर नगर पंचायत द्वारा कराए ऐसे काम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 35 वर्षों से रुदायन नगर पंचायत का वार्ड संख्या 3, मोहल्ला रुदैना, देहात फीडर से ही बिजली आपूर्ति पर निर्भर था। नगर पंचायत बनने के बाद से ही यह इलाका विकास की दौड़ में पिछड़ता चला गया था। इस बीच हर चुनाव में रुदैना के लोगों ने टाउन की लाइट से जोड़ने की मांग उठाई, कई बार आश्वासन भी मिले, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अब चेयरपर्सन सीमा चौधरी और भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने अपना वादा निभाते हुए इस कार्य को पूरा किया। रुदैना क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, नई लाइन बिछाई गई है। अब टाउन फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। इस अवसर पर राम प्रकाश गुप्ता, सभासद नरेंद्र गुप्ता, सभासद राम सिंह, सभासद ओमवती, सभासद नोवत, ठाकुरदास चौधरी सहित नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें