खोए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने संबंधित लोगों को सौंपा। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
बदायूं। दीपावली के शुभ अवसर पर बदायूं पुलिस ने लोगों को खुशियों का तोहफा दिया। थाना अलापुर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुम हुए 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 2 लाख 59 हजार रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अलापुर पुलिस व साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। दीपावली के दिन ही जब मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीपावली पर इससे बेहतर उपहार कोई नहीं हो सकता था। संवाद