बिल्सी के एके इंटर कालेज में छात्राओं को जागरुक करते प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय। संवाद
बिल्सी। नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबर वुमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक रचना देशवाल, उप निरीक्षक संजीव कुमार, प्रधानाचार्या सुमन रानी, कांस्टेबल अभिषेक गोयल, संजय कुमार, पूजा, सरिता, सोनिया, प्रियांशी आदि मौजूद रहीं। संवाद
-
छात्राओं को पुलिस ने किया जागरूक
उसावां। सोमवार को कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह, उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल, कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद