बदायूं। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों और असहाय लोगों को राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। प्रशासन समेत अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा इस पुण्य कार्य में लगातार सहयोग किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रहा है। बृहस्पतिवार को भी यह क्रम जारी रहा।
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले श्री श्यामजी कृपा परिवार और उद्योग व्यापार मंडल के नवनीत गुप्ता, मोनू वर्मा, सोनू वर्मा, अरविंद गुप्ता, चंदन शर्मा, विनय गुप्ता, सुरेंद्र नानक आदि ने कलक्ट्रेट में मौजूद मजदूरों को खाद्य सामग्री बांटी। वरिष्ठ कोषाधिकारी वाईपी सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश कोरोना के कहर से त्रस्त है तो ऐसे में सभी नागरिकों का कर्तव्य बन जाता है कि वह जरूरतमंदों की मदद करें। अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे लोगों की मदद करके पुनीत कार्य कर रहा है।
बिल्सी। ब्लॉक अंबियापुर की ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव व वैन के प्रधान सर्वेश यादव ने गांव के असहाय लोगों को राशन के पैकेट बांटे। राशन पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।