फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और पड़ोसी की मारपीट में विवाहिता की जान गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम रिसौली में बुधवार देर शाम दो लोगों के बीच हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई। उसके पति का आरोप है कि पड़ोसी ने उसके कनपटी पर घूंसा मारा था, जिससे महिला की नाक से खून बहने लगा। जिस पर उसे प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है लेकिन अभी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

ग्राम रिसौली निवासी दिनेश पुत्र मुनीष अपने गांव में ही चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता है। बुधवार शाम दिनेश अपने घर के दरवाजे पर मोबाइल से गाने सुन रहा था। दिनेश का आरोप है कि उसी समय उसके पड़ोस में रहने वाला युवक आ गया। उसने गाना बंद करने को कहा। जब उसने गाना बंद नहीं किया तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में हाथापाई पर उतर आया। उसी दौरान दिनेश की पत्नी रीना (25) घर से बाहर निकल आई। उसने दोनों के बीच बचाव करने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने उसकी कनपटी पर घूंसा मार दिया। जिससे रीना बेहोश होकर वहीं गिर गई। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। दिनेश की चीख पुकार सुनकर दर्जनों लोग जमा हो गए। फिर परिवार वाले विवाहिता को एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उस समय परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया लेकिन सुबह यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इधर, थाना पुलिस ने गुुरुवार दोपहर विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया और शव को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस विवाहिता के मायके वालों के पंजाब से लौटने का इंतजार कर रही है। इससे पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला
परिवार वाले जिस तरह विवाहिता की मौत बता रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके बयान मेल नहीं खा रहे हैं। परिवार वालों ने घटना के दौरान से लेकर और शव का पोस्टमार्टम कराने तक यही बताया कि आरोपी ने रीना के कनपटी पर घूंसा मार दिया था, जिससे बाद में उसके नाक से खून भी निकला था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत लिवर फटने से बताई गई है।
विज्ञापन

घर वाले कह रहे हैं कि विवाहिता के घूंसा मारा था। शरीर पर उसके कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिवर फटने से मौत बताई गई है। इस बारे में पूरी छानबीन की जाएगी। डॉक्टर से जानकारी लेंगे और लोगों से पता करेंगे, तभी कोई कार्रवाई होगी। - धर्मेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें