फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज से आगे नहीं जा पाएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को बरेली-मथुरा हाईवे स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज चौराहे से भारी एवं लोडर वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यहां से वाहन चालकों को रूट डायवर्जन का पालन करना होगा। इसके लिए अधिकारियों ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इससे कछला के भागीरथ घाट पर जुटने वाले श्रद्धालुओं को जाम से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रत्येक रूट डायर्वजन मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा संबंधित थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया है। वहीं, भागीरथ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस फोर्स एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है। तड़के चार बजे से गंगा स्नान समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।





यह रहेगा डायवर्जन प्लान

-बदायूं से अलीगढ़, मथुरा राजस्थान की ओर जाने वाले भारी एवं लोडर वाहन उझानी से मुजरिया चौराहा, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला होकर जाएंगे।

- बदायूं से कासगंज, एटा, आगरा की ओर जाने वाले भारी एवं लोडर वाहन बदायूं से नौशेरा, कादरचौक, गंजडुडवारा, सहावर होकर जाएंगे।

- मुजरिया चौराहे से कोई भी भारी समेत लोडर वाहन कासगंज की ओर नहीं जाएगा।

- कछला रोड सहसवान से कोई भी भारी एवं लोडर वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाएगा।

- माघ पूर्णिमा गंगा स्नान को जाने वाले वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।







डायवर्जन के स्थान

- राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहा पर पुलिस की मौजूदगी में वाहनों का डायवर्जन कराया जाएगा।

- उझानी बाइपास तिराहा पर पुलिस डायवर्जन लागू कराएगी।

- मुजरिया चौराहा पर भी डायवर्जन लागू रहेगा।

- कस्बा सहसवान में भी डायवर्जन प्रभावी रहेगा।





आज बंद रहेगी शेखूपूर रेलवे क्रॉसिंग

पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 12 फरवरी को समपार फाटक संख्या 281 ए (शेखूपुर) को बंद रखा जाएगा। रेलवे क्रॉसिंग सुबह आठ से रात आठ बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें