फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार बारिश में शहर डूबा

Thu, 11 Aug 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जोरदार बा‌रिश में शहर डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पेड़ गिरने से चार लोग आए चपेट में, एक घायल 
 गुरुवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश से शहर में तमाम स्थानों पर जलभराव हो गया। शहर की सड़कें जलमग्न होने की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव हुआ तो पानी दुकानों के अंदर घुस गया। इससे दुकानदारों का भारी नुकसान हो गया। जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड पर एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
दोपहर दो बजे से शुरू हुई बारिश ने करीब आधा घंटा बरसने के बाद थम गई। इसके कुछ देर बाद ही फिर रुक-रुककर बारिश होने लगी, जो शाम तक जारी रही। शहर के चोक नाले जवाब दे गए और पानी सड़कों से चलने लगा। इसके बाद शहर के कई मोहल्लों और सड़कों पर जलभराव होने से लोगों का निकलना हो गया। इससे पूरे शहर में लोगों को दिक्कत हुई। वहीं विद्युत उप केंद्रों में जलभराव होने से शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। 
विज्ञापन

-----
इन मोहल्लों में हुआ जलभराव 
बारिश होने से शहर के टिकटगंज, गांधी ग्राउंड रोड, छह सड़का, शहबाजपुर, नई सराय, नई बस्ती, कल्याणनगर, ब्राह्मपुर, आदर्शनगर, स्टेशन रोड, सराफा बाजार, सुभाष चौक, आर्य समाज, रंगीन गली, लोटनपुरा, मम्मन चौक से रोजा आदि स्थानों पर जलभराव रहा। 
-------
बारिश से ढहा मकान, किसान जख्मी 
बदायूं। दो दिनों में हुई झमाझम बारिश की वजह से उझानी थाना क्षेत्र के गांव सिरसौली में ओमकार मौर्य का कच्चा मकान ढह गया। इससे वह मिट्टी में दब गए। गांव वालों ने बमुश्किल उन्हें निकाल पाया। पड़ोसी के गजेंद्र, बृजेश कुमार सिंह, होराम, छविराम, नितिन, किशन लाल, देवराज आदि ने निकालकर अस्तपाल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने ओमकार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

------
बारिश की वजह हुई बिजली कटौती, लोग बेहाल
बदायूं। झमाझम बारिश होने पर होने वाले जलभराव से हर बार पनवडिय़ा विद्युत उपकेंद्र में पानी भर गया। इससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई को रोक दिया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से करीब साढ़े तीन बजे से पनवडिय़ा विद्युत सब-स्टेशन में पानी भरना शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां पर तालाब जैसी स्थिति हो गई। इससे पहले विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने क्षेत्र की बिजली सप्लाई काट दी। बारिश हल्की होने के बाद जब वहां से पानी का निकास हुआ तब बिजली सप्लाई शुरू की जा सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें