अलापुर में जलभराव के बीच निकलते लोग। संवाद
बदायूं। सुबह से ही काले बादलों की मौजूदगी के बीच बारिश शुरू हुई तो गर्मी से राहत मिली। बारिश का सिलसिला दिनभर चला। इससे मौसम सुहाना बना दिया।
जिले में पिछले दो दिनों से गर्मी और उमस ने आम लोगों को जीना मुहाल कर दिया था। रविवार को मौसम एकदम बदल गया है। बारिश के कारण दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को तापमान घटकर 31 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। शाम ढलते-ढलते बारिश हल्की बूंदाबांदी में तब्दील हो गई, लेकिन मौसम का ठंडापन बरकरार रहा। बच्चों ने गलियों में पानी में खेलकर मौसम का लुत्फ उठाया, वहीं दुकानदारों और चाय वालों की दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि आने वाले एक-दो दिन ऐसे ही बादल छाए रहने की संभावना है।
किसानों को हुआ फायदा
फैजगंज बेहटा। शाम चार बजे तेज बारिश हुई। एक पखवाड़े से ब्लाॅक आसफपुर क्षेत्र में सूखा पड़ा हुआ था। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। धान की फसल के लिए आज की बारिश वरदान साबित हुई। हालांकि सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
अलापुर में जलभराव के बीच निकलते लोग। संवाद
अलापुर में जलभराव के बीच निकलते लोग। संवाद